जरदारी व ब्राउन लंदन में करेंगे मुलाकात
उम्मीद जताई जा रही है कि डाउनिंग स्ट्रीट में होने वाली बातचीत पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) व स्वात घाटी में पाकिस्तानी सेना और तालिबान आतंकियों के बीच जारी युद्ध के इर्द-गिर्द होगी।
जरदारी, प्रधानमंत्री ब्राउन को पिछले सप्ताह स्वात घाटी में तालिबान आतंकियों के खिलाफ 15,000 सैनिकों की तैनाती के पीछ अपनी सरकार की सोच के बारे में बताएंगे।
बातचीत के दौरान अशांत इलाकों से पलायन करने वाले शरणार्थियों की स्थिति पर भी चर्चा की जा सकती है। अब तक 83,000 शरणार्थी उन क्षेत्रों से सुरक्षित इलाकों में पलायन कर चुके हैं।
दोनों नेता बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications