उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर मतदान जारी

इस चरण में सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, धौरहरा, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, आंवला, खीरी, बदांयू, संभल, अमरोहा और रामपुर संसदीय सीटों पर मत डाले जा रहे हैं। राज्य में कुल 20807 मतदान केंद्रों पर 24941 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग किया जा रहा है।

इस चरण में राज्य के करीब 1.95 करोड़ मतदाता मेनका गांधी, वरुण गांधी, जयाप्रदा, जितिन प्रसाद, मो.अजहरुद्दीन, मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष कुमार गंगवार, धर्मेद्र यादव और सलीम शेरवानी सहित 203 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से पहले चरण में 16, दूसरे में 17, तीसरे में 15 और चौथे चरण में18 सीटों लिए मतदान हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+