भाजपा सबसे बड़ी पार्टी और राजग सबसे बड़े गठबंधन के रूप में आएगा : नरसिम्हाराव

सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा 166 सीटों के साथ पहले स्थान रहेगी और उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दलों को 51 सीटें मिलेंगी। कुल मिलाकर राजग को 217 सीटें मिल सकती हैं।

सर्वेक्षण में कांग्रेस को 139 सीटें मिलते दिखाया गया है जबकि उसके नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के अन्य घटक दलों को 35 सीटें। कुल मिलाकर संप्रग को इस सर्वेक्षण में 174 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। इसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को शामिल नहीं किया गया है। राजद और लोजपा को 9 और सपा को 20 सीटें मिल सकती हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक वामपंथी दलों को 37 और तीसरे मोर्चे के अन्य प्रमुख घटक दलों को 68 सीटें मिल सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी को 20 सीटों के साथ तीसरे मोर्चे में दिखाया गया है।

उल्लेखनीय है कि नरसिम्हाराव भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं। उनके इस सर्वेक्षण को भाजपा का सर्वेक्षण माना जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+