पांचवां चरण :86 सीटों के लिए 62 फीसदी मतदान (लीड-3)

निर्वाचन आयोग के अनुसार 15वीं लोकसभा को चुनने के लिए 59 से 60 फीसदी मतदाताओं ने पांच चरणों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अभी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक अंतिम चरण में 62 मतदान हुआ। उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए प्रारंभिक आकलन के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 55, जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में 40 से 45 और लद्दाख में 60 से 65, पंजाब में 60 से 65, उत्तर प्रदेश में 52, पश्चिम बंगाल में 70, तमिलनाडु में 60 से 62, उत्तराखंड में 50 से 55 चंडीगढ़ में 65 और पुडुचेरी में 75 फीसदी मतदान हुआ।"

पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही देश की 543 सीटों के लिए महीने भर से चला आ रहा लोकतंत्र का यह महापर्व 59 से 60 फीसदी मतदान के साथ संपन्न हो गया। पहले चरण में 60, दूसरे चरण में 55, तीसरे चरण में 50 और चौथे चरण में 57 फीसदी मतदान हुआ था।

अंतिम चरण में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और मनिथानेय मक्कल काची (एमएमके) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुई। एमएमके कार्यकर्ताओं का आरोप था कि डीएमके के कार्यकर्ता फर्जी मतदान करा रहे हैं। इस दौरान सात लोग जख्मी हो गए जबकि चार कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल में जादवपुर संसदीय क्षेत्र में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं जबकि मंगलवार को हुई बारिश में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) के भींग जाने के कारण दक्षिणी 24 परगना की मथुरापुर सीट के मंदिरबाजार इलाके के 101 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू नहीं हो सका।

कोलकाता के बाहरी इलाके राजारहाट में मंगलवार रात तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता खेजर अली की हत्या कर दी गई थी। यहां माकपा और तृणमूल के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं।

जम्मू एवं कश्मीर की बारामूला सीट से उम्मीदवार व पीपुल्स कांफ्रेस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन और उनकी मां ने सुबह लगभग नौ बजे हंदवारा स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में बारामूला और लद्दाख संसदीय सीट पर मतदान हो रहा है।

सज्जाद प्रमुख अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन के बेटे हैं, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मतदान के बाद सज्जाद ने कहा, "मैं रणनीति में बदलाव करते हुए चुनाव लड़ रहा हूं। मैं जीत के प्रति आश्वस्त हूं।"

प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुक और मोहम्मद यासीन मलिक को घर में नजरबंद कर दिया है। वहीं लद्दाख सीट से चार उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के पी.नामग्याल और निर्दलीय गुलाम हसन खान के बीच में है।

चेन्नई में तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण अभिनेता कमल हासन वोट नहीं डाल सके।

मतदान करने से वंचित रहे हासन ने कहा, "मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं था। ऐसा केवल मेरे साथ ही नहीं हुआ। बल्कि मेरे भाई चंद्र हासन भी मतदान नहीं कर सके।" हासन ने मतदान करने के लिए अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग रोक दी थी।

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी व सांसद प्रतिभा सिंह सहित राज्य के कई आला नेताओं ने अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया।

प्रदेश की सभी चार सीटों शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। सभी चारों सीटों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच था। यहां कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

हिमाचल के ही सोलन जिले में 102 वर्षीय कुष्ठ पीड़ित बीर सिंह और शिमला संसदीय क्षेत्र के कसुम्पति में 127 वर्षीय भदरु ने भी अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया। भदरु घोड़े पर चढ़कर अपना वोट देने पहुंचे। वह राज्य के सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं।

अंमित चरण में हिमाचल प्रदेश की चार, जम्मू एवं कश्मीर की दो, पंजाब की नौ, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 11, तमिलनाडु की 39, उत्तराखंड की पांच और चंडीगढ़ व पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान संपन्न हुआ।

इस चरण में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, पंचायती राज मंत्री मणिशंकर अय्यर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरुण गांधी, मेनका गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, विनोद खन्ना और समाजवादी पार्टी की जयाप्रदा की चुनावी किस्मत इवीएम में बंद हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+