देश स्वाइन फ्लू से निपटने को पूरी तरह तैयार : कटोच

आईसीएमआर के महानिदेशक ने यहां आईएएनएस से कहा, "देश की स्वास्थ्य व्यवस्था एच1एन1 वायरस के किसी भी संभावित खतरे से निपटने को पूरी तरह तैयार है।"

कटोच ने जोर देकर कहा कि पक्षियों से फैलने वाले एवियन फ्लू के विपरीत अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि स्वाइन फ्लू सुअर से फैलता है।

उन्होंने कहा है, "फिलहाल हमारी प्रमुख चिंता मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण को लेकर है, क्योंकि इन दिनों तमाम लोग हवाई यात्राएं कर रहे हैं।"

कटोच ने कहा, "वास्तव में फ्लू के वायरस हमेशा उपस्थित रहते हैं। यह हो सकता है कि वे निष्क्रिय अवस्था में हों। लेकिन उनके पुनर्मेल ने दुनिया के 30 देशों में खतरनाक रूप ले लिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+