मध्य प्रदेश में बारातियों से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, 11 की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक चंदेरी थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी ट्रेक्टर ट्राली मंगलवार की शाम को देहरगा और राजघाट के बीच घाटी में पलट गई। ट्रेक्टर ट्राली में 75 बाराती सवार थे।
चंदेरी के थाना प्रभारी वी़ पी़ तिवारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया है कि घटना स्थल पर पांच लोगों की मौत हुई, जबकि छह अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज जारी है।
इस हादसे में मारे गए लोगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 25-25 हजार और जिला प्रशासन ने पांच-पांच हजार रुपए की सहायता राशि मंजूर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications