कोलकातावासियों ने मतदान के प्रति खूब उत्साह दिखाया
कोलकाता के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध देखा गया। यूं तो यहां के हर मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित कर दिया गया था, पर शहर में मतदान शांतिपूर्ण रहा। नगर के पुलिस उपायुक्त(गुप्तचर विभाग) जावेद शमीम ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।"
सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का जमावड़ा होने लगा। सुबह करीब 8 बजे तक भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी। एक मतदाता रथिन बनर्जी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "हम लंबी कतारों से बचने के लिए सुबह ही बूथ पर पहुंच गए। यह हमारा लोकतांत्रिक फर्ज है।" मौसम भी मतदाताओं पर मेहरबान रहा। मंगलवार को बारिश हो जाने से तापमान में गिरावट आ गई। इससे मौसम खुशगवार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications