कट्टरपंथी सिख नेताओं ने उम्मीदवारों को खाीिज करने के प्रावधान का इस्तेमाल किया

दल खालसा के प्रवक्ता कंवरपाल सिंह ने प्रावधान 49-ओ के तहत अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए अमृतसर संसदीय क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों को खारिज कर दिया।

मतदान न करने के प्रावधान का इस्तेमाल करने के दौरान कंवरपाल सिंह ने अपनी टिप्पणी में लिखा है, "कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं का नेतृत्व करने की योग्यता नहीं रखता, क्योंकि वे सभी उस भ्रष्ट व्यवस्था की उपज हैं, जिसने लोगों के जीवन को किसी न किसी तरीके से नष्ट कर दिया है।"

इसी तरह होशियारपुर (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र में दल खालसा के अध्यक्ष हरचरणजीत सिंह धामी ने पिपलानवाला गांव में प्रावधान 49-ओ के तहत अपने मतदाधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह कहते हुए किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं दिया कि कोई भी प्रत्याशी वोट पाने की योग्यता नहीं रखता।

ऐसा करने के पीछे के कारणों का जिक्र करते हुए धामी ने कहा है कि पंजाब की नदियों में पानी की लूट, प्रवासियों के अनियंत्रित आगमन की समस्या, किसानों की आत्महत्या और ग्रामीण स्वास्थ्य व शिक्षा के स्तर में आई गिरावट जैसे मुद्दे को छोड़ कर मतदाताओं को 'दाल-आटा' जैसी योजनाओं के जरिए मूर्ख बनाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+