उत्तरप्रदेश में मतदान सम्पन्न

शाम पांच बजे समाप्त हुए मतदान के बाद कहीं से भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक इस चरण में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया है।

इस चरण में राज्य के करीब 1.95 करोड़ मतदाताओं ने मेनका गांधी, वरुण गांधी, जयाप्रदा, जितिन प्रसाद, मो.अजहरुद्दीन, मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष कुमार गंगवार, धर्मेद्र यादव और सलीम शेरवानी सहित 203 उम्मीदवारों का चुनावी फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर दिया।

पांचवें चरण में प्रदेश की सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, धौरहरा, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, आंवला, खीरी, बदायूं, संभल, अमरोहा और रामपुर संसदीय सीटों पर मत डाले गए। राज्य में कुल 20807 मतदान केंद्रों पर 24941 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया गया।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 16, दूसरे में 17, तीसरे में 15 और चौथे चरण में18 और पांचवें चरण में 15 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न होने के साथ ही सभी 80 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+