वरुण पर रासुका मामले की गुरुवार को सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय

प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन की खंडपीठ वरुण गांधी द्वारा दायर एक याचिका सहित हाल में इस मुद्दे पर दायर कई अन्य कानूनी याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

अपनी हाल की याचिका में पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी ने खुद को रासुका के तहत 15 दिन हिरासत में रखे जाने के एवज में 10 लाख मुआवजे की मांग की है।

वरुण गांधी की ओर अदालत में पेश हुए पूर्व अतिरिक्त महान्यायवादी मुकुल रोहतगी ने अदालत से मांग की कि वह राज्य सरकार को इस बात का निर्देश जारी करे कि वह उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए सुरक्षा कानून को समाप्त करने के राज्य सलाहकार बोर्ड के निर्णय का सम्मान करे।

रोहतगी ने अदालत से अपील की कि वह राज्य सरकार की ओर से सलाहकार बोर्ड के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दे।

रोहतगी ने अदालत को बताया कि शाम तक वह वरुण गांधी की ओर से एक और याचिका दायर करेंगे। उन्होंने अदालत से अपील की कि इस याचिका पर भी अन्य संबंधित याचिकाओं के साथ सुनवाई की जाए।

खंडपीठ ने रोहतगी को कानूनी याचिका दायर करने की इजाजत दे दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि उस पर गुरुवार को सुनवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+