पंजाब में कांग्रेस के 2 विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज
मोगा के विधायक जोगिंदर पाल जैन पर जुगराज सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। अपनी शिकायत में जुगराज ने कहा कि विधायक और उनके समर्थकों ने उससे मारपीट की।
जैन पर मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया गया।
बागपुराना विधानसभा क्षेत्र के विधायक दर्शन सिंह बरार पर पुलिस ने मतदान केंद्र में जबरिया घुसकर निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया।
मोगा के पुलिस अधीक्षक अशोक भट्ट ने कांग्रेस के दोनों विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज होने की पुष्टि की।
भट्ट ने कहा कि इसके अलावा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications