श्रीलंका में युद्धक्षेत्र में 2 राहतकर्मियों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मुल्लइतिवु जिले के चिकित्सा सेवा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चिकित्सक और रेडक्रास कर्मचारी की मौत गोलाबारी में हुई लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसके लिए कौन पक्ष जिम्मेदार है।
कोलंबो में एक रेडक्रास प्रतिनिधि ने संगठन के एक कर्मचारी और उसकी मां की मौत की पुष्टि की है। मृतक की पहचान मयूर्ण शिवगुरुनाथन के रूप में हुई है।
इसी गोलाबारी में मारे गए चिकित्सक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
सूत्रों ने बताया कि लड़ाई में घायल करीब 200 से अधिक लोगों को बुधवार को अस्थाई अस्पताल में लाया गया।
पिछले सप्ताहांत और मंगलवार से जारी लड़ाई में 1200 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से अधिकांश को चिकित्सा के लिए युद्ध क्षेत्र से बाहर निकाले जाने की आवश्यकता है। परंतु भारी गोलाबारी के कारण रेडक्रास का एक जहाज इन लोगों को बाहर निकालने के लिए तट तक नहीं पहुंच पा रहा है।
सेना एक प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार को लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने सेना पर एक आत्मघाती हमला करने का प्रयास किया लेकिन लिट्टे की तीन नौकाएं डुबाकर उसका प्रयास विफल कर दिया गया।
एक अनुमान के अनुसार मुल्लइतिवु जिले में करीब छह वर्ग किलोमीटर के तटीय इलाके वाले लिट्टे के अधिकार क्षेत्र में 20,000 नागरिक फंसे पड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications