कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी और संप्रग सबसे बड़ा गठबंधन : इंडिया टीवी

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। इंडिया टीवी द्वारा चुनाव बाद कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार 15वीं लोकसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभर कर सामने आएगा। सर्वेक्षण के मुताबिक इस बार भी केंद्र में गठबंधन सरकार बनेगी।

इस सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस को सबसे अधिक 152 सीटें मिल सकती हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 143 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहेगी। कांग्रेस को 149 से 155 के बीच और भाजपा को 140 से 146 के बीच सीटें मिलने की संभावना है। गठबंधन के रूप में संप्रग को कुल 195 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 189 सीटें मिल सकती हैं। संप्रग को कम से कम 189 और अधिक से अधिक 201 सीटें मिल सकती है जबकि राजग का यह आंकड़ा 183 से 195 के बीच रहेगा।

इंडिया टीवी के प्रधान संपादक रजत शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमने जो आंकड़ें प्रस्तुत किए है वह अंतिम समय तक अपडेट किए गए हैं। 530 संसदीय सीटों पर 1,60,000 मतदाताओं के बीच जाकर हमारे 1000 सर्वेक्षकों द्वारा एकत्रित जानकारी के आधार पर ये अनुमान लगाए गए हैं। सी-वोटर नामक एजेंसी ने इंडिया टीवी के लिए यह सर्वेक्षण किया है।"

सर्वेक्षण में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को संप्रग से अलग रखा गया। अनुमान है कि राजद और लोजपा को कुल मिलाकर10 सीटें और सपा को 22 सीटें मिल सकती हैं। इन तीनों दलों को मिलाकर संप्रग का आंकड़ा 227 तक पहुंच सकता है। इस परिस्थिति में संप्रग कम से कम 217 और अधिक से अधिक 237 सीटें पा सकती है।

सर्वेक्षण के मुताबिक तीसरे मोर्चे को 113 सीटें सीटें मिल सकती हैं। वामदलों को 34, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 27, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) को 26, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को 16, बीजू जनता दल (बीजद) को 7, जनता दल (सेक्युलर) को 2 और एचवीएम को एक सीट मिल सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+