क्षेत्रीय शांति के लिए मिल कर काम करेंगे पाकिस्तान व अफगानिस्तान
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अफगानिस्तान में तीसरे क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (आरईसी) सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "इस प्रयास से आतंकवाद एवं चरमपंथ की मार झेल रहे इस क्षेत्र में विकास का माहौल पैदा होगा। इससे क्षेत्रीय एकता बढ़ेगी और हमें मिलजुल कर चुनौतियों से निपटने की प्रेरणा मिलेगी।"
उन्होंने कहा कि इस साझे प्रयास से भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षा, स्थायित्व और अकूत संभावनाओं वाले माहौल में आजादी, विकास एवं समृद्धि का फल चखने का मौका मिलेगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने मुख्य अतिथि की हैसियत से हिस्सा लिया। सम्मेलन में 40 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
इसमें कई देशों के उद्यमी और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के नुमाइंदे भी भाग ले रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस सम्मेलन में परिवहन, ऊर्जा, व्यापार और बुनियादी सुविधाओं समेत कई क्षेत्रों के लिए कोष आवंटित किए जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications