यूरोपीय संघ ने इंटेल पर 1.45 अरब डालर का आर्थिक दंड लगाया (लीड-1)
आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि वर्ष 2002 से 2007 के बीच इंटेल ने अपने प्रतियोगी को बाजार से बेदखल करने के लिए अवैध कदम उठाए और रिश्वत की बदौलत कारोबार प्रतियोगिता के माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की। इससे उपभोक्ताओं की पसंद भी प्रभावित हुई और उनके सामने विकल्प सिमट गए।
कंपनी के खिलाफ इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि तब तैयार हुई जब वर्ष 2001 में इस कंपनी की मुख्य प्रतियोगी एडवांस्ड माइक्रो डिवाइस(एएमडी) ने इस पर उसके कारोबारी हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए रिटेलरों और उत्पादकों को घूस देने का आरोप लगाया।
यूरोपीय संघ की आयुक्त नीली क्रोएस ने कहा, "इंटेल ने करोड़ों यूरोपीय उपभोक्ताओं के हितों को भी नुकसान पहुंचाया है। उसने करीब पांच वर्षो तक रिश्वत देने का सिलसिला जारी रखा और अपने पक्ष में कृत्रिम मांग पैदा की।"
यूरोपीय संघ द्वारा किसी भी कंपनी पर लगाए जाने वाला यह सबसे बड़ा आर्थिक दंड है। इससे पहले साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाफ्ट पर उसने 89.9 करोड़ यूरो का दंड लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications