अमरनाथ यात्रा 7 जून से शुरू होगी

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड(एसएबीएस) के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल एन.एन. वोहरा की अध्यक्षता वाले मंदिर ट्रस्ट ने इस यात्रा मार्ग के पारिस्थितकीय तंत्र और पर्यावरण के संरक्षण पर खास जोर दिया है। अधिकारी ने कहा, "बेस कैंप इलाकों की साफ-सफाई की योजना पर अमल हो रहा है। पर्यावरण को साफ-सूथरा बनाने के लिए कचरे को हटाया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट के निपटारे का प्रयास तेज हो गया है।"

यही बोर्ड सालाना अमरनाथ यात्रा का प्रबंधन करता है। 4,175 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए पूरे भारत से हजारों शिव भक्त आते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल के दुष्परिणामों के प्रति भक्तों को आगाह भी करना चाहेगा। पिछले दो सप्ताहों में व्यापक हवाई और जमीनी सर्वेक्षणों के बाद राज्यपाल ने इस यात्रा का कार्यक्रम तय किया।

प्रवक्ता ने बताया कि पहलगाम और बालताल वाले मार्गो के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण जे एंड के बैंक की पूरे देश में स्थित 110 शाखाओं में 20 मई से शुरू हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+