धर्मा प्रोडक्शंस के खिलाफ कानूनी याचिका
करण जौहर पर सैफ अली खान और करीना कपूर की भूमिकाओं वाली एक फिल्म की फिलाडेल्फिया में शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकारों और श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान न करने का आरोप है।
फिलाडेल्फिया डेली न्यूज वेबसाइट के अनुसार करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी ने आस्ट्रेलिया की स्विस फिल्म्स के साथ फिलाडेल्फिया में एक फिल्म के कुछ दृश्यों को पिछले शरद ऋतु में फिल्माने के लिए समझौता किया था। उसके बाद कंपनी ने सैकड़ों स्थानीय कलाकारों और श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान बकाया छोड़ दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अब दोनों कंपनियों के खिलाफ सामान्य याचिका न्यायालय में याचिका दायर की गई है। याचिका में 150,000 डॉलर की राशि के भुगतान की मांग की गई है।
याचिका में मांग की गई है कि बकाया राशि का भुगतान किए बगैर धर्मा प्रोडक्शंस के प्रतिनिधियों को फिल्म के फुटेज सहित अन्य सामानों को अमेरिका से ले जाने से रोका जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications