पांचवें चरण का मतदान संपन्न
इस चरण में हिमाचल प्रदेश की चार, जम्मू एवं कश्मीर की दो, पंजाब की नौ, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 11, तमिलनाडु की 39, उत्तराखंड की पांच और चंडीगढ़ व पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हुआ।
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, पंचायती राज मंत्री मणिशंकर अय्यर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरुण गांधी, मेनका गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, विनोद खन्ना, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पीपुल्स कांफ्रेस के सज्जाद लोन और समाजवादी पार्टी (सपा) की जयाप्रदा का चुनावी फैसला आज ईवीएम में बंद हो गया।
पांचवे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही 15वीं लोकसभा के गठन के लिए पांच चरणों तक चला यह चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। मतगणना 16 मई को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications