संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने तालिबान के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ मंगलवार शाम को बैठक के बाद बान ने संवाददाताओं से कहा,"मैंने अपनी गंभीर चिंता जाहिर की और मुझे आशा है कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरदारी सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।"

बान ने जरदारी से राहत सहायता के आसानी से लोगों तक पहुंचाने और राहत कार्यकर्ताओं की सुरक्षा का आग्रह करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सभी आवश्यक मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जरदारी ने कहा कि वह खुद और महासचिव की ओर से दुनिया को इस मानवीय त्रासदी की ओर ध्यान देने की अपील करते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, "नागरिकों ने अपनी फसलें छोड़ दी, आय छोड़ दी, अपने घरों और आजीविका को छोड़ दिया, इसलिए हम चाहते हैं कि दुनिया उनकी मदद करे।"

जरदारी ने दुनिया के सामने संयुक्त रूप से मदद की अपील करने का आग्रह स्वीकार करने के लिए बान को धन्यवाद दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+