अमेरिकी राजदूत ने आडवाणी और नायडू से की मुलाकात
अमेरिकी दूतावास के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "यह एक औपचारिक सद्भावना मुलाकात थी। दोनों ने भारत-अमेरिका के रिश्तों के बारे में चर्चा की।"
आडवाणी ने भारत-अमेरिका परमाणु करार पर अपना रुख लचीला किया है। उनकी पार्टी हाल तक इस करार का विरोध कर रही थी। अब वह कह रहे हैं कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो करार को नहीं तोड़ा जाएगा।
अमेरिकी राजनयिक ने मंगलवार को हैदराबाद में भी कई नेताओं मुलाकात की, जिनमें तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और प्रजा राज्यम पार्टी के प्रमुख चिरंजीवी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications