रूसी किशोरी की मौत मामले में रेलवे अधिकारी तलब

कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (केआरसीएल) के प्रवक्ता बबन घाटगे ने सोमवार को कहा था कि ट्रेन के डिब्बे से दुर्घटनावश किसी का भी गिरना और पहियों के नीचे आ जाना असंभव है। उनका यह बयान पुलिस के नजरिए से बिल्कुल उलट था।

पुलिस ने इस मामले में कहा था कि येलेना (19 वर्ष) नशे में थी और इसी वजह से वह ट्रेन से गिर गई थी।

उप पुलिस अधीक्षक सैमी टावारेस ने आईएएनएस से कहा कि घाटगे को मपूसा थाने में तलब किया गया है ताकि उनका बयान औपचरिक तौर पर दर्ज किया जा सके।

उधर, घाटगे ने कहा, "मैं अपने कहे पर कायम हूं। जिस जगह पर हादसा हुआ वहां यह संभव नहीं था कि एक किशोरी ट्रेन से गिर जाए और पहिए के नीचे आ जाए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+