अभिनव भारत का पूर्व जिलाध्यक्ष रासुका के तहत गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक रवि गुप्ता ने पिछले दिनों एक बयान जारी कर सिंधी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिससे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। स्थानीय सिंधी समाज ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से अनर्गल टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराते हुए रवि गुप्ता पर कार्रवाई की मांग की थी। कटनी के पुलिस अधीक्षक एस़ पी़ सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि रवि गुप्ता को रासुका के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक रवि गुप्ता ने दो वगरे के बीच वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की थी। उसी के चलते रवि पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। रवि गुप्ता को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications