छत्तीसगढ़ के चिड़ियाघर में 5 सांभरों की मौत
रायपुर, 13 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मैत्री बाग चिड़ियाघर में पांच सांभर मृत पड़े मिले हैं।
रायपुर से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम स्थित मैत्री बाग चिड़ियाघर का संचालन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड (सेल)का भिलाई इस्पात संयंत्र करता है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के बागवानी विभाग के सहायक महाप्रबंधक टी. एस. छत्री ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "नौ मई को लगभग 90 सांभर में भिड़त हो गई थी जिसके बाद से तीन की मौत हो चुकी है। इस बात की आशंका काफी प्रबल है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य घायल सांभर भी दम तोड़ सकते हैं।"
गौरतलब है कि सांभर हिरण की एक प्रजाति है। नर सांभरों को पैने सींग होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications