रामविलास पासवान के आवास में आग लगी
घटना के समय पासवान अपनी पत्नी के साथ टेलीविजन देख रहे थे, तभी उन्हें बताया गया कि उनके बैठक कक्ष में आग लगी है।
पासवान ने कहा, "मैं और मेरी पत्नी बगल के कमरे में टेलीविजन देख रहे थे, जब हमें आग के बारे में बताया गया। हम जल्दी से घर से बाहर बाहर निकले। यदि एक मंत्री के आवास का यह हाल है तो आप आम लोगों की स्थिति का अनुमान लगा सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घटना के बारे में पूछताछ की और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि आग बैठक कक्ष में लगाए गए एक एयरकंडीशनर से फैली। पासवान का आवास सोनिया गांधी के घर के पास ही है।
कमरे में आग से दो आलमारियां, एक सोफा सेट, कुर्सियां और कई मूर्तियां जल गईं।
दमकल की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में कमरे में लगी आग पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि संभवत: एयरकंडीशनर के कंप्रेसर के अधिक गर्म हो जाने के कारण शार्ट सर्किट से आग लगी और पूरे कमरे में फैल गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications