कुमारस्वामी और सोनिया की मुलाकात के बहुत मायने न निकालें : देवेगौड़ा
देवेगौड़ा ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "कुमारस्वामी ने बतौर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।"
उन्होंने कहा कि जद (एस) पूरी तरह से तीसरे मोर्चे के साथ है और सरकार बनाने मे उसकी अहम भूमिका रहेगी। बगैर तीसरे मोर्चे के केंद्र में किसी की सरकार नहीं बनने वाली है।
उल्लेखनीय है कि कुमारस्वामी ने मंगलवार शाम सोनिया गांधी से 10 जनपथ स्थित उनके निवास पर मुलाकात की थी। सोनिया से मुलाकात के बाद वह जब बाहर आ रहे थे तो मीडिया से बचने के लिए उन्होंने रूमाल से अपना चेहरा ढंक लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications