आरोपी मंत्री के समर्थकों की गोवा सरकार गिराने की धमकी
पर्यटन मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीे(राकांपा)के विधायक फांसिस्को उर्फ मिकी पचेको और कांग्रेसी विधायक दयानंद नारवेकर ने मुख्यमंत्री दिंगबर कामत को धमकी दी है कि वह राणे को पद से हटाने की कोशिश नहीं करें, वरना उनकी सरकार के पतन का रास्ता साफ कर दिया जाएगा।
पिछले साल अगस्त में कामत ने नारवेकर को मंत्रिमंडल से तब हटा दिया था जब उनके खिलाफ एक मामले में आरोप तय हुआ था। निर्दलीय विधायक और मंत्री विश्वजीत राज्य विधानसभा के अध्यक्ष प्रतापसिंह राणे के पुत्र हैं और उनके खिलाफ एक वकील को जान से मारने का आरोप है।
इस प्रकरण में कूदते हुए मिकी ने कहा, "विश्वजीत के खिलाफ सिर्फ आरोप तय हुआ है। उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है। अगर उन्हें हटाया गया तो सरकार खतरे में पड़ जाएगी।" नारवेकर ने भी विश्वजीत का पक्ष लेते हुए कहा है कि अगर विश्वजीत को हटाया गया तो 16 मई के बाद कुछ भी हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications