पंजाब: मतदाताओं में दिखा उत्साह, सिद्धू ने टेका मत्था

पंजाब के ग्रामीण इलाकों में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें देखी गईं। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तक 40 से 45 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था।

अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने हरमंदिर साहिब जाकर मत्था टेका और फिर मतदान किया। वह दूसरी बार लोकसभा पहुंचने की कोशिश में हैं।

पांचवें चरण में पंजाब की नौ सीटों पर कुल 139 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 30 उम्मीदवार लुधियाना लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

उधर, चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पवन कुमार बंसल सुबह सबसे पहले मतदान करने वालों में रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+