ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल में धांधली का आरोप
कोलकाता शहर के दक्षिणी इलाके कालीघाट स्थित अपने आवास पर ममता ने संवाददाताओं से कहा,"मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के चुनाव एजेंट के रूप में कार्य कर रहा एक व्यक्ति धांघली में लिप्त है। हमारे समर्थकों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।"
बनर्जी ने कहा कि माकपा के कार्यकर्ता फर्जी मतदान कर रहे हैं। कई वास्तविक मतदाताओं ने पाया कि उनका वोट पहले ही पड़ चुका है। उनसे कहा गया कि उन्हें वोट डालने की अनुमति होगी लेकिन अभी तक उनको इसकी अनुमति नहीं दी गई।
बनर्जी ने भट्टाचार्य के इस्तीफे की मांग करते हुए मार्क्सवादी नेताओं से पूछा कि क्या उनको जनता के फैसले पर भरोसा नहीं रह गया है।
बनर्जी ने बुधवार को खुद को अपने आवास 'चुनाव नियंत्रण केंद्र' तक ही सीमित रखा। वह खुद दक्षिणी कोलकाता संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications