मजदूर नेता इब्राहिम पटेल अब जुमा सरकार के मंत्री

प्रीटोरिया, 13 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की जैकब जुमा सरकार में मंत्री बनाए गए भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी नेता इब्राहिम पटेल दशकों से मजदूरों के पक्ष में आवाज उठाते रहे हैं। वह देश के शीर्ष मजदूर नेताओं में शुमार किए जाते रहे हैं।

देश के नए आर्थिक विकास मंत्री पटेल कामगार संगठनों की गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वह पिछले दो दशकों से ट्रेड यूनियन आंदोलन से जुड़े रहे हैं।

मंत्री बनाए जाने से पहले वह सादर्न अफ्रीकन क्लॉदिंग एंड टेक्सटाइल वर्कर्स यूनियन के महासचिव थे। यह वस्त्र उद्योग के अग्रणी कामगार संगठनों की सूची में शामिल है। बुआन्यूज के मुताबिक इस संगठन ने पटेल को मंत्री बनाए जाने का स्वागत किया है।

संगठन ने अपने एक बयान में कहा है, "हम पटेल को मेहनती और प्रतिबद्ध व्यक्ति के रूप में जानते हैं। वह वर्षो से कामगारों के हितों के पक्ष में आवाज उठाते रहे हैं।"

संगठन के उप महासचिव आंद्रे क्रिएल ने कहा कि पटेल मजदूरों की पीड़ा से वाकिफ हैं। उनके मंत्री बनने से इस तबके के साथ आर्थिक न्याय होगा। पटेल ने इस संगठन के संस्थापक संगठनों में से एक नेशनल यूनियन ऑफ टेक्सटाइल वर्कर्स से अपने इस करियर की शुरुआत की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+