तमिलनाडु में चुनावी हिंसा में 1 की मौत,13 घायल (लीड-1)

पुलिस ने बताया कि डिंडिगुल कस्बे में विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)के समर्थकों के बीच हुई झड़प में चाकू लगने से डीएमके कार्यकर्ता एस.थंगावेल की मौत हो गई।

थंगावेल की मौत के बाद डीएमके समर्थकों ने भारी पथराव किया जिससे कस्बे में तनाव फैल गया।

उधर चेन्नई में डीएमके और इस्लामी पार्टी (एमएमके) के समर्थकों के बीच झड़पों में सात लोग घायल हो गए और चार कारें क्षतिग्रस्त कर दी गईं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य चेन्नई के आइस हाउस क्षेत्र में एमएमके के कार्यकर्ताओं ने डीएमके कार्यकर्ताओं द्वारा कथित फर्जी मतदान पर आपत्ति प्रकट की, इसके कारण दोनों गुटों में संघर्ष हुआ।

अधिकारी ने बताया कि झड़प में तलवारों, लाठियों और पत्थरों का प्रयोग हुआ। हिंसा को नियंत्रित करने के लिए अधिक संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर भेजा गया।

अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। चेन्नई से करीब 230 किलोमीटर दूर कुड्डालोर में मतदान केंद्र पर हुई हिंसा में छह लोग घायल हुए।

राज्य के पुलिस महानिदेशक के.पी. जैन ने आईएएनएस को बताया,"हमें छिटपुट हिंसा की कुछ रिपोर्टे मिली हैं लेकिन कुल मिलाकर शांति है और तमिलनाडु में सब कुछ नियंत्रण में है।"

उधर विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके की प्रमुख और विपक्ष की नेता जयललिता ने भी राज्य के कई इलाकों में धांधली का आरोप लगाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+