पुडुचेरी में महिला मतदाताओं में उत्साह
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सुबह 11 बजे तक यनम जिले में 43.86 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 42.26 रहा।
पुडुचेरी में कुल 762,028 मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 395,240 और पुरुषों की संख्या 366,788 है। यहां के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.टी.रुद्रा गौड़ ने आईएएनएस से कहा कि सुबह 11 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया था।
पुडुचेरी संसदीय सीट में माहे, यनम और कारिकाल और पुडुचेरी क्षेत्र शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications