राजग से जुड़ेंगे कई और दल : राजनाथ

राजनाथ ने एक टीवी चैनल से बातचीत में बुधवार को कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी। चुनाव बाद हमारे सहयोगियों की संख्या में भी इजाफा होगा।"
राजनाथ को जीत का भरोसा
राजनाथ सिंह को इस बार जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उन राजनीतिक दलों से पार्टी की चर्चा चल रही है जो फिलहाल राजग का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह तय है कि राजग सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरेगा।
फिलहाल भाजपा राजग को मजबूत करने के लिए किन दलों से गठजोड़ की तैयारी में है, इस बात का खुलासा राजनाथ ने नहीं किया। हां यज जरूर तय है कि पर्दे के पीछे संप्रंग के कुछ दलों को तोड़ने के प्रयास जरूर चल रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि संप्रंग के कुछ सहयोगी दल अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस से खुश नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications