चुनावी हिंसा में चेन्नई में 7 घायल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य चेन्नई के आइस हाउस क्षेत्र में एमएमके के कार्यकर्ताओं ने डीएमके कार्यकर्ताओं द्वारा कथित फर्जी मतदान पर आपत्ति प्रकट की, इसके कारण दोनों गुटों में संघर्ष हुआ।
अधिकारी ने बताया कि झड़प में तलवारों, लाठियों और पत्थरों का प्रयोग हुआ। हिंसा को नियंत्रित करने के लिए अधिक संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर भेजा गया।
अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
एमएमके सूत्रों ने बताया कि उनके घायल कार्यकर्ताओं को नजदीक के एक अस्पताल में पहुंचाया गया।
विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके की प्रमुख और विपक्ष की नेता जयललिता ने भी राज्य के कई इलाकों में धांधली का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications