डीएलएफ के प्रमोटरों ने 10 फीसदी शेयर बेचकर बटोरे 38.6 अरब रुपये (लीड-1)
प्रमोटरों ने यह बिक्री अपनी देनदारियां चुकाने और डीएलएफ की अनुषंगी कंपनी डीएलएफ असेट्स प्राइवेट लिमिटेड (डीएएल) में पूंजी डालने के लिए की।
कंपनी के प्रमोटर इस राशि का इस्तेमाल डीएएल में प्रौद्योगिकी निवेश कंपनी डी.ई. शा की हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी कर सकते हैं।
प्रमोटरों ने कुल 16.8 लाख शेयरों की बिक्री से 38.6 अरब रुपये की राशि अर्जित की।
कंपनी ने कहा, "इस लेनदेन के बाद निवेशकों की डीएलएफ असेट्स की तरलता संबंधी चिंताओं का अंत हो जाएगा।"
बुधवार सुबह कंपनी द्वारा इस सबंध में की गई घोषणा के बाद डीएलएफ के शेयरों में 5.29 फीसदी का उछाल आया था। दिन में करीब एक बजे वे 2.26 फीसदी के उछाल के साथ 240.65 रुपये प्रति शेयर की दर पर कारोबार कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications