मतदान नहीं कर पाएंगे ज्योति बसु
बसु के निजी सहायक जयकृष्ण घोष ने आईएएनएस को बताया, "बसु बुधवार तड़के स्नानागार में गिर गए। उनके बाएं पैर में हल्की चोट आई है। उन्हें दवा दी गई है।"
घोष ने कहा कि बसु को चिकित्सकों की देखरेख में घर पर ही रखा गया है। उन्होंने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है। वह आराम कर रहे हैं। वह इस बार मतदान नहीं कर पाएंगे।"
बसु साल्ट लेक इलाके में रहते हैं। वह उत्तरी 24 परगना जिले के बारासत संसदीय क्षेत्र के मतदाता है। गत 63 वर्षो में पहली बार 95 वर्षीय माकपा नेता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
बसु ने वर्ष 1946 में बंगाल प्रांतीय विधानसभा के लिए पहली बार चुनाव लड़ा था। उनका जन्म आठ जुलाई 1914 को कोलकाता में हुआ था। वह वर्ष 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री पद छोड़ा था।
राज्य में लोकसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में बुधवार सुबह सात बजे से 11 सीटों पर मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications