पीलीभीत में मतदान अधिकारियों से वरुण की नोंक-झोंक

वरुण के समर्थकों ने जिले के बीसलपुर क्षेत्र के खननका मतदान केंद्र के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे मतदाताओं को सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार गंगा चरण राजपूत को मतदान करने के लिए कह रहे थे।

मामले की जानकारी होने पर वरुण समर्थकों सहित तत्काल खननका मतदान केंद्र पर पहुंचे और इस दौरान उनकी वहां तैनात अधिकारियों से नोंक-झोंक हुई।

अधिकारियों ने वरुण गांधी को स्पष्ट किया कि यहां ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां पर निष्पक्ष चुनाव करवाया जा रहा है। करीब पंद्रह मिनट के बहस और अधिकारियों के आश्वासन के बाद वरुण से वहां से चले गए।

वरुण गांधी सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। पीलीभीत के जिलाधिकारी अजय चौहान ने आईएएनएस को बताया कि न तो उन्हें इस तरह की कोई जानकारी मिली है और न ही अभी तक भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी की तरफ से भी कोई शिकायत की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न करा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+