हिमाचल प्रदेश: धूमल और वीरभद्र ने किया मतदान
सुबह-सबुह मतदान करने वालों में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी व सांसद प्रतिभा सिंह शामिल थी।
प्रदेश की सभी चार सीटों शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। सभी चारों सीटों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में है। कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में दम ठोंक रहे हैं।
मंडी सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह का मुकाबला भाजपा नेता महेश्वर सिंह से है। वहीं हमीरपुर में भी मुख्य मुकाबला भाजपा के अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के नरेन्द्र ठाकुर के बीच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications