कई दल मुझसे संपर्क में हैं: जयललिता (लीड-1)
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "कई लोगों ने संपर्क किया है। मैं उन्हें अभी जवाब नहीं दे रही हूं। सब कुछ नतीजों पर निर्भर है।"
उन्होंने कहा कि उम्मीदों के मुताबिक परिणाम आने के बाद ही वह सरकार के गठन के लिए दिल्ली जाएंगी।
तीसरे मोर्चे के बिखराव के सवाल पर जयललिता ने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहती। मैंने इसे हमेशा एक वैकल्पिक मोर्चा माना है।"
इसके साथ ही जयललिता ने तमिलनाडु में कई जगहों पर वोटिंग मशीनों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत की।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में तमिलनाडु की सभी 39 और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications