पाक को दी जाने वाली सहायता को शीघ्र मंजूरी मिले : हॉलब्रुक

वाशिंगटन, 13 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने कांग्रेस से पाकिस्तान की असैनिक सहायता को तिगुना करने के विधेयक को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह करते हुए कहा कि उस देश में अमेरिका के व्यापक हित दांव पर लगे हैं।

सीनेट की विदेश समिति के समक्ष पाकिस्तान में अमेरिका की नीति पर मंगलवार को गवाही देते हुए हॉलब्रुक ने कहा, "इससे पहले हमने जो भी देखा या किया है, यह उससे हर तरह से अधिक कठिन है।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान और पाकिस्तान में 9/11 के कारण है। अलकायदा और उसके सहयोगी पश्चिमी पाकिस्तान में डेरा डाले हुए हैं और उन्होंने अमेरिका तथा अन्य देशों पर और हमले की धमकी दी है।

हॉलब्रुक ने कहा कि समिति के अध्यक्ष जान केरी और वरिष्ठ रिपब्लिकन सदस्य रिचर्ड लुगार द्वारा पाकिस्तान को अमेरिकी सहायता बढ़ाकर अगले पांच वर्षो में 1.5 अरब डॉलर वार्षिक करने के प्रस्ताव के प्रति पहले ही पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित हो चुका है।

उन्होंने कहा कि इसमें विलंब करने से केवल देश के शत्रुओं को लाभ पहुंचेगा जो अगला 9/11 करने के प्रयास में हैं।

हॉलब्रुक ने कहा कि एक स्थिर, सुरक्षित, लोकतांत्रिक पाकिस्तान अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "अल कायदा और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों के आतंकवादियों के खतरे को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हमें पाकिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार को मजबूत करना चाहिए।"

हॉलब्रुक ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अल कायदा को पराजित कर उनके सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करने की राष्ट्रपति बराक ओबामा की रणनीति का भी जिक्र किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+