भारतीय मूल के अमरिकी व्यवसायी को सजा
गुरदीप नागरा (39 वर्ष) वर्मोट के ब्रैटलबोरो में रहता है। उसे अमेरिकी जिला अदालत ने पिछले सप्ताह ही दोषी ठहराया था। उस पर बैंक से लोन लेने के लिए फर्जी बैंक स्टेटमेंट बनाने की साजिश रचने और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को रोजगार देने का आरोप था।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की विज्ञप्ति के मुताबिक जनवरी, 2008 में नागरा को इन दोनों मामलों में आरोपी बनाया गया था। नागरा ने स्वीकार किया उसने अवैध नागरिकों को अपने होटल में नौकरी पर रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications