रोहतांग दर्रे पर यातायात शुरु

लाहौल स्पीति के उपायुक्त सी.पॉल ने कहा कि रोहतांग दर्रा को सोमवार शाम से यातायात के लिए खोल दिया गया। उन्होंने कहा, "फिलहाल इस मार्ग से हल्के और आपतकालीन सेवा से जुड़े वाहनों को ही गुजरने की अनुमति दी गई है।"
दूसरी ओर मनाली-लेह राजमार्ग का कार्य भी तेज गति से जारी है। जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) के 38वें कार्यबल के कमांडर एस.के.दून ने इस संबंध में जानकारी दी। आरईएफ सीमा सड़क संगठन का हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications