जयाप्रदा को रामपुर छोड़ने का आदेश

Jayaprada
रामपुर। लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर से चुनाव लड़ रहीं फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा को जिला प्रशासन ने शहर छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है। आपको यह जानकर हैरत जरूर होगी, लेकिन ऐसा ही हुआ है। यही कारण है कि पुलिस न सोमवार मध्‍यरात्रि उस होटल पर छापा मारा, जहां जयाप्रदा ठहरी हुई थीं।

जिला प्रशासन का तर्क है कि चुनाव प्रचार समाप्‍त होने के बाद से मतदान तक कोई बाहरी व्‍यक्ति शहर में नहीं रह सकता है। इस बात को लेकर जयाप्रदा के खिलाफ खिकायत आयी, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्‍हें शहर छोड़ने का फरमान जारी कर दिया। प्रशासन के इस कदम से इस बात पर अटकलें शुरू हो गई हैं, कि क्‍या मतदान के समय जयाप्रदा अपने चुनावी क्षेत्र में मौजूद रहेंगी या नहीं।

होटल पर पुलिस की रेड

रामपुर पुलिस ने सोमवार मध्‍यरात्रि उस होटल पर छापा मारा, जहां जयाप्रदा ठहरी हुईं थीं। इस पर जयाप्रदा और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह उनकी छवि धूमिल करने की एक और कोशिश थी। असल में समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां और जयाप्रदा के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

इससे पहले जयाप्रदा ने कहा था कि आजम खां ने जिले में उनके अश्‍लील पोस्‍टर छपवाकर बांटें हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायाम सिंह यादव ने फिलहाल इस मामले में पार्टी स्‍तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+