लड़की को ब्‍लैकमेल करने पर मेजर गिरफ्तार

Goa Map
पणजी। मुंबई की एक लड़की की अश्‍लील तस्‍वीरें खींच कर उसे ब्‍लैकमेल करने वाला सेना के एक मेजर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक लड़की द्वारा एफआईआर दर्ज कराये जाने के बाद भारतीय सेना के मेजर तरुण सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पणजी थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक मेजर तरुण सिंह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गोवा गया। मेजर पर आरोप है कि होटल के जिस कमरे में वो रुका था उसी के ठीक बगल के कमरे में पीडि़ता अपने परिवार के साथ ठहरी थी।

बाथरूम की खिड़की से ली तस्‍वीरें

पीडि़ता का आरोप है कि मेजर ने बाथरूम की खिड़की से उसकी नग्‍न तस्‍वीरें उतारी, जिस समय वो नहा रही थी। पीडि़ता का कहना है कि तस्‍वीरें खींचने के बाद उसने होटल के ही इंटरकॉम से टेलीफोन किया और अपने कमरे में मिलने को कहा।

पुलिस के मुताबिक मेजर ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर वो उसके कमरे में नहीं आयी तो वो इन तस्‍वीरों को इंटरनेट के माध्‍यम से दुनिया भर में प्रसारित कर देगा। पुलिस ने मेजर का मोबइल फोन और लैपटॉब बरामद कर लिया है, जिसमें लड़की की तस्‍वीरें हैं। पुलिस के मुताबिक मेजर सिंह ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है, कि वो किस रेजीमेंट का है। हालांकि इस संबंध में भारतीय सेना के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+