मधु कन्नन बीएसई के नए प्रमुख
मुंबई।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) ने मधु कन्नन को अपना नया सीईओ व एमडी नियुक्त किया है। एशिया के इस सबसे पुराने स्टाक एक्सचेंज की कमान संभालने वाले कन्नन इससे पहले न्यूयार्क स्थित बैंक आफ अमेरिका-मेरिल लिंच के एमडी थे। वह न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज के एमडी भी रह चुके हैं। id="toptextpromo">बीएसई
के चेयनमैन जगदीश कपूर ने कहा कानन उस समय बीएसई में शामिल हो रहे हैं जब एक्सचेंज के कारोबार ने वैश्विक आयाम लिया है। पिछले साल बीएसई के तत्कालीन सीईओ व एमडी रजनीकांत पटेल ने बोर्ड से मतभेद के चलते इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से बीएसई के मुखिया का पद खाली था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कन्नन
ने पिलानी स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी एंड साइंस (बिट्स) से अर्थशास्त्र में एमएससी की डिग्री ली है। वह अमेरिका की वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी से एमबीए हैं। मधु को वर्ष 2007 में विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) यंग ग्लोबल लीडर नामित किया गया था।

Click it and Unblock the Notifications