वरुण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई सरकार

राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में दलील दी है कि सरकार द्वारा स्पष्ट प्रमाणों के आधार पर वरुण के खिलाफ रासुका लगाए जाने की अनदेखी करते हुए राज्य सलाहकार बोर्ड ने उसे हटाने का फैसला किया।
उत्तर प्रदेश के एडवोकेट ऑन रिकार्ड जी.वी. राव ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर किए जाने की पुष्टि की। इससे पहले राज्य सलाहकार बोर्ड ने वरुण पर रासुका लगाने के राज्य सरकार के कदम को अत्यंत कठोर बताते हुए रासुका हटाने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications