पाक में संदिग्ध अमेरिकी मिसाइल हमला, 8 मरे (लीड-1)

इस्लामाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध अमेरिकी मिसाइल हमले में कम से कम से आठ लोग मारे गए।

समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि अफगानिस्तान की सीमा से सटे दक्षिणी वजीरिस्तान के साराखोरा गांव के एक मकान पर अमेरिकी चालकरहित विमानों ने कई मिसाइल दागे। यह इलाका अल कायदा और तालिबानी आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।

उर्दू भाषी 'आज' टीवी चैनल के अनुसार हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए। मरने वालों की शिनाख्त तत्काल नहीं हो सकी है।

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई हमलों की पुष्टि की। लेकिन कोई ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया।

इसी जिले में शनिवार को इसी तरह के मिसाइल हमले में पांच संदिग्ध तालिबानी आतंकवादी मारे गए थे।

दक्षिणी वजीरिस्तान अल-कायदा से संबद्ध आतंकवादी सरगना बैतुल्लाह महसूद का गढ़ माना जाता है। महसूद पर पूरे पाकिस्तान में आत्मघाती हमले का आदेश देने का आरोप है।

गत अगस्त से अमेरिकी हवाई हमलों की 36 से ज्यादा घटनाओं में यहां 350 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

पाकिस्तान इन हमलों का विरोध करता है। उसका कहना है कि इनसे आतंकवाद के खिलाफ जारी संघर्ष पर प्रतिकूल असर पड़ता है और अमेरिका तथा पाकिस्तानी सरकारों के प्रति जनाक्रोश भड़कता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+