जरदारी के आश्वासन पर भरोसा है : अमेरिका

वाशिंगटन, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के प्रति पूर्ण विश्वास दोहराते हुए कहा है कि उन्होंने तालिबानी आतंकवादियों से निपटने और परमाणु हथियारों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता के बारे में फिर से भरोसा दिलाया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान कैली ने कहा, "हमें राष्ट्रपति जरदारी ने भरोसा दिलाया है कि वह पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर नियंत्रण रखने में सक्षम हैं।" कैली ने यह बात सोमवार को संवाददाताओं के इस प्रश्न के जवाब में कही कि क्या अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की हिफाजत में मदद देने का कोई वादा किया है।

यह पूछने पर अमेरिका पाकिस्तान के दावे की पुष्टि कैसे करेगा उन्होंने कहा, "हमें राष्ट्रपति जरदारी पर पूरा विश्वास है।"

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिका का भरोसा मजबूत हुआ है कि जरदारी को सेना का पूर्ण नियंत्रण और समर्थन हासिल है और वह तालिबान से निपटने में पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मसले पर व्यापक चर्चा की।

कैली ने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले सप्ताह की बैठक बहुत रचनात्मक रही और हम आतंकवादियों के खिलाफ तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के गठन के प्रयासों में हम पाकिस्तान सरकार को सहायता देना जारी रखेंगे।"

पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई की वजह से स्वात से पलायन कर रहे लोगों के बारे में किसी योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अमेरिका जो भी करेगा राष्ट्रपति जरदारी और उनकी सरकार की सलाह से करेगा।

उन्होंने कहा, "इस समय हम आकलन कर रहे हैं कि जरूरतें क्या हैं और हम क्या मदद कर सकते हैं। लेकिन स्वात घाटी में जारी अभियान में हम उसके साथ है और वहां उत्पन्न होने वाले किसी भी मानवीय संकट में सहायता देने को तैयार हैं।"

उन्होंने कहा कि हालांकि यह बताना कठिन होगा कि अमेरिका की मदद कितनी जल्द स्वात घाटी तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मानवीय सहायता के लिए अनुरोध किया है या नहीं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+