दिल्ली में मौसम खुशगवार
नई
दिल्ली। सप्ताहांत की रिमझिम बारिश के बाद खुशगवार ढंग से शुरू हुए सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को राजधानी में आसमान साफ बना हुआ है। यहां बारिश के आसार तो नहीं है लेकिन तापमान औसत रहने के आसार हैं। id="toptextpromo">सफदरजंग
स्थित मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में फिलहाल और बारिश नहीं होगी। तापमान कमोबेश औसत रहेगा।" मंगलवार तड़के न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications