हाउस पैनल के समक्ष उपस्थित होना चाहती हैं रूबी ढल्ला
ढल्ला (35) वर्ष 2004 से विपक्षी लिबरल पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने टोरंटो के बाहरी इलाके में स्थित पंजाबी बहुल ब्रांपटन-स्प्रिंगडेल से चुनाव जीता है। उनकी तीन फिलीपीनी परिचारिकाओं ने सार्वजनिक रूप से उनके परिवार पर दुर्व्यवहार, अधिक काम कराने और कम वेतन देने के आरोप लगाकर उनके लिए राजनीतिक संकट की स्थिति उत्पन्न कर दी थी।
चूंकि ढल्ला के परिवार ने उन परिचारिकाओं को कथित रूप से अवैध तौर पर काम पर रखा था इसलिए कनाडाई हाउस ऑफ कॉमंस की आव्रजन समिति ने उनमें से दो को मंगलवार को ओटावा में अपने समक्ष उपस्थित होने को कहा है।
अब चूंकि दो परिचारिकाएं समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने जा रही हैं तो ढल्ला ने भी समिति के समक्ष उपस्थित होने की अनुमति चाही है।
यद्यपि ढल्ला के वकील हॉवर्ड लेविट ने कहा है कि ढल्ला समिति के सामने परिचारिकाओं के आरोपों का जवाब देने के लिए नहीं बल्कि यह बताने जाना चाहती हैं कि उनका पूरे मामले से कोई लेना देना नहीं है वह तो केवल पीड़ित हैं।
वकील ने कहा, "न तो ढल्ला ने उन्हें नौकरी पर रखा और न ही उन्होंने उनकी सेवाएं लीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications