अटलांटिस हबल दूरबीन की मरम्मत को रवाना

Atlantis Mission
वाशिंगटन। हबल अंतरिक्ष दूरबीन की मरम्मत के लिए अटलांटिस अंतरिक्ष यान सोमवार को फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हो गया। हबल की मरम्मत के लिए अटलांटिस का पांचवां और अंतिम अभियान सोमवार को फ्लोरिडा के केप कैनावरल स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ।

अटलांटिस के सात सदस्यीय चालक दल के सदस्य मिशन एसटीएस-125 के तहत हबल दूरबीन में दो नए उपकरणों को लगाने, दो पुराने उपकरणों की मरम्मत और अन्य हार्डवेयर को हटाने के लिए अंतरिक्ष में पांच बार चहलकदमी करेंगे। लम्बे समय से मरम्मत न होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक समस्या आने से इसके मुख्य कैमरे में कुछ गड़बड़ी आ गई है, दो अन्य उपकरणों ने भी काम करना बंद कर दिया है, मुख्य कम्प्यूटरों के लिए कोई बैकअप नहीं रहा तथा 20 वर्ष पुरानी बैटरियां केवल आधी ही चार्ज हो पा रही हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को आशा है कि इस मरम्मत से हबल का जीवनकाल वर्ष 2014 तक बढ़ जाएगा और यह ब्रह्मांड की उत्पत्ति और प्रकृति के बारे में जानकारी भेजती रहेगी। हबल दूरबीन को 1990 में अंतरिक्ष में भेजा गया था और उसके बाद से वह ब्रह्मांड की उम्र के निर्धारण, आकाशगंगाओं के केंद्र में ब्लैक होल्स के होने और ग्रहों की निर्माण प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भेज रही है।

नासा वैसै हर तीन साल में इसके अनुरक्षण और उन्नतीकरण के लिए वैज्ञानिक दल अंतरिक्ष में भेजती है। लेकिन 'कोलंबिया" अंतरक्षि यान की दुर्घटना के बाद पिछला मिशन सुरक्षा चिंताओं की वजह से रद्द कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+